Maharajganj

कल सुबह 8 बजे से छटेंगे धुंध के बादल, एक्जिट और एक्जैक्ट पोल का साफ होगा रास्ता


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- 
विधानसभा चुनाव के महासंग्राम के नतीजों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ गयी है।भाजपा एक्जिट पोल को लेकर उत्साहित है तो अन्य पार्टियां एक्जैक्ट पोल पर अपने भरोसे को लेकर दृढ हैं।प्रशासन शान्तिपूर्वक व निष्पक्ष मतगणना को लेकर चुस्त दुरुस्त व्यवस्था करने मे लगी है।राजनीतिक दल काउंटिंग मे एजेंट्स को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।परिणाम के पहले सभी पार्टी के प्रत्याशियों व समर्थकों की धड़कने बढ गयी हैं। विधानसभा 2022 के रण मे महराजगंज की पांच विधानसभाओं में सभी राजनीतिक दलों ने खूब पसीना बहाया है।3 मार्च को प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मे बंद होने के बाद रोज नये नये समीकरण बनते बिगड़ते रहे।इन सभी के बीच 7 मार्च को टीवी चैनलो के सर्वे ने जहां भाजपा को राहत पहुंचाई वहीं अन्य दलों ने एक्जिट पोल को गलत बताकर एक्जैक्ट पोल के एक्जिट पोल से भिन्न होने का दावा किया।भाजपा सर्वे को सही बता रही है तो विपक्षी दल गलत बता रहे हैं।जनपद के पांचो विधानसभाओं मे कांटे की टक्कर  के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल एक्जिट पोल एक्जैक्ट पोल बन पाएगा या विपक्षी दलो के दावे हकीकत में बदलेंगे इसको लेकर मतगणना का रोमांच आम लोगो के बीच भी देखा जा सकता है।मतगणना की जानकारी के लिए लोग सोशल मीडिया ,न्यूज चैनल व अपने सूत्रो से सम्पर्क मे रह कर अट्ठारहवीं विधानसभा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : चार उपनिरीक्षक सहित 14 के तबादले, अंकित सिंह बने सोनौली के चौकी इंचार्ज